Posts

Showing posts from June, 2023

Beti bacho Beti pdhao

 कडवी सच्चाई माफी चाहूंगा इस पोस्ट को पहले पूरा पढ़ लेना...जो लड़किया कम कपड़े पहनती है, उनके लिये एक पिता की ओर से समर्पित : एक लड़की- को उसके पिता ने iphone गिफ्ट किया.. दूसरे दिन पिता ने लड़की से पुछा, बेटी iphone मिलने के बाद सबसे पहले तुमने क्या किया..? लड़की :- मैंने स्क्रेच गार्ड और कवर का आर्डर दिया... पिता :- तुम्हें ऐसा करने के लिये किसी ने बाध्य किया क्या...? लड़की :- नहीं किसी ने नहीं पिता :- तुम्हें ऐसा नही लगता कि तुमने iPhone निर्माता की बेइज्जती की हैं..? बेटी :- नहीं बल्कि निर्माता ने स्वयं कवर व स्क्रेच गार्ड लगाने के लिये सलाह दी है... पिता :- अच्छा तब तो iphone खुद ही दिखने मे खराब दिखता होगा, तभी तुमने उसके लिये कवर मंगवाया है..? लड़की :- नहीं, बल्कि वो खराब ना हो इसीलिये कवर मंगवाया है.. पिता :- कवर लगाने से उसकी सुंदरता में कमी आई क्या..? लड़की :- नहीं, इसके विपरीत कवर लगाने के बाद iPhone ज्यादा सुंदर दिखता है.. पिता ने बेटी की ओर स्नेह से देखते कहा....बेटी iPhone से भी ज्यादा कीमती और सुंदर तुम्हारा शरीर है और इस घर की और हमारी इज्जत हो तुम, उसके अंगों को कप...

हरियाणा में सरकारी दमन का मुंह तोड़ जवाब

 हरियाणा मे सरकारी दमन का मूंह तोड़ जवाब 6 जून को कुरूक्षेत्र जिला के शाहबाद में सूरजमुखी उत्पादक किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग करने पर किये गए लाठीचार्ज और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आज पीपली (कुरुक्षेत्र) में एक विशाल महापंचायत हुई। हरियाणा और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में आक्रोशित किसानों ने हिस्सा लिया।  उल्लेखनीय है कि केंद्र व राज्य सरकार एक तरफ तो दावा करती रही है एम एस पी है और रहेगा जबकि दूसरी ओर जो भी फसल मंडी में आई है उसे खरीदा नहीं जा रहा। सरकार कहती है जो भाव मिल रहा है उसमें बेच दो और सरकार 1000/ प्रति क्विंटल भावांतर देगी प्राईवेट खरीद का रेट  4000/ है। जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 6400/ है। भावांतर मिल भी जाए तो 1400/ प्रति क्विंटल का घाटा किसान को होता है।   सरकार के हाथों करवाई जा रही इस लूट के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर किया गया पुलिस दमन के विरोध में हुई इस महापंचायत में हरियाणा ,पंजाब व अन्य जगहों से अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें राकेश टिकैत,बलबीर सिंह राजेवाल, प्रेम सिंह गहलावत,इन्द्र ज...

शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी, ब्लास्ट हुए इमारत के AC, जानिए कैसे जल उठा भोपाल का सतपुड़ा भवन 2023-06-12

 शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी, ब्लास्ट हुए इमारत के AC, जानिए कैसे जल उठा भोपाल का सतपुड़ा भवन  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई. दोपहर बाद चार बजे लगी इस आग पर 14 घंटे बाद काबू पा लिया गया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स को भी इस मामले में सहायता करने के निर्देश दिए. वहीं, आगजनी की इस घटना के कारण विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है.  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई. दोपहर बाद 4 बजे के आसपास यहां के सतपुड़ा भवन में आग लग गई और फिर देखते देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग की लपटें फैलते हुए छठी मंजिल तक पहुंच गईं और देखते ही देखते पूरा भवन धूं धूं करके जलने लगा. बताया ...  आग इतनी भयंकर थी कि उस पर 14 घंटे बाद काबू पाया जा सका. दमकल कर्मी, फायर फाइटर्स तो आग बुझाने के लिए जुटे ही, लेकिन विकराल होती आग पर काबू पाने के लिए पहले सेना को बुलाना पड़ा और फिर देर शाम सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स को भी इस मामले में सहायता करने के...

Breaking News In Hindi

  Breaking News In Hindi: अरब सागर से उठा साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ (Biparjoy) बेहद भीषण तूफान में बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। 15 जून तक यह गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच कहीं तट से टकरा सकता है। इस दौरान 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। समुद्र तटों पर दो से तीन मीटर ऊंची लहरें भी उठने के आसार हैं। उधर, मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में आज कांग्रेस की बड़ी रैली हुई। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने एमपी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उधर, हरियाणा के पिपली (कुरुक्षेत्र) में किसानों ने महापंचायत बुलाई है। इसमें राकेश टिकैत समेत हरियाणा, यूपी और पंजाब के तमाम किसान नेता शामिल होंगे। देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहिए viralnews6025.कॉम के साथ।